Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली:खिलौना पिस्टल से की वारदात; बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भागी थी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। महिला वारदात के बाद दुकान के बाहर खड़े अपने दोस्त के साथ बाइक से भाग निकली थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने वारदात को नकली पिस्टल से अंजाम दिया। प्लानिंग के तहत दोस्त ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा। इसके बाद महिला बुर्का पहनकर दुकान पर पहुंची और पिस्टल दिखाकर सोने का हार और चेन लूटकर फरार हो गई। मामला गुरुवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार की ज्वेलरी शॉप का है। दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। कैमरे में जिस बाइक से दोनों फरार हुए थे, उसका नंबर कैद हो गया था। इसे ट्रेस कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। ADG जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया- रुदौली में हुई घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुर्का पहने महिला का नाम पायल है। उसके साथ जो लड़का था, उसका नाम राहुल है। दोनों बंटी और बबली बनकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों दोस्त हैं। खिलौने की पिस्टल दिखाकर लूट की गई थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बुर्का पहनकर सोने का हार और चेन खरीदने पहुंची थी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार के रहने वाले महेश सोना-चांदी के व्यापारी हैं। उनकी घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे बुर्का पहने एक महिला दुकान पर पहुंची। उसके पास एक पिट्‌ठू बैग था। उसने महेश से कहा- मुझे सोने का हार और चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी। इसके बाद महिला ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित कुमार समोसा और पानी लेकर आ गया। उसने महिला को पानी और समोसा दिया। मगर महिला ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। बोली- समोसा नहीं खाती, मिठाई मंगवा दीजिए आरोपी महिला ने महेश से कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश कुमार ने अंकित कुमार को बर्फी लेने भेज दिया। अंकित बर्फी लेने चला गया। इसी दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी महिला खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने उससे पूछा क्या बात है? महिला बोली- हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं है। उन्हें ही देख रही हूं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य सामान को अलमारी में रखने लगे, तभी आरोपी महिला ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा लिया। फिर अपना बैग उठाया। तभी दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। महिला दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग गई थी। महेश ने बताया कि हार 26 ग्राम (22 कैरेट) का था। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से कीमत करीब 3 लाख 60 हजार बताई थी। ------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में विक्रमोत्सव आज, MP-UP के मुख्यमंत्री भी आएंगे:कालाकारों ने रिहर्सल शुरू की, बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगी वैदिक घड़ी
    Next Article
    अयोध्या वन विभाग में एसडीओ पद 7 माह से खाली:विभागीय कार्य प्रभावित, शासन ने नहीं की स्थायी तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment