Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन मंगाए जहर से युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास:तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में रेफर

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने ऑनलाइन मंगाए गए जहर को खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मुस्तफाबाद सरैया बाजार की रहने वाली लक्ष्मी (पिता जोगिंदर) ने जहर खा लिया। जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़ी, परिवार वाले घबरा गए और उसे तुरंत सीएचसी दोस्तपुर ले गए। डॉक्टर ने किया प्राथमिक इलाज, हालत गंभीर सीएचसी दोस्तपुर में डॉक्टर हेमंत वर्मा ने युवती का प्राथमिक इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक, जहर खाने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। ऑनलाइन ऐप से मंगाया था जहर शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवती ने यह जहर एक ऑनलाइन ऐप के जरिए मंगाया था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ऐसे खतरनाक सामान ऑनलाइन कैसे मिल रहे हैं और यह युवती तक कैसे पहुंचा। कारण साफ नहीं, जांच जारी युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। परिवार वाले सदमे में हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के डम-डम जंगल में महिला का शव बरामद:सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुटी, चोपन पुलिस ने निरीक्षण कर शिनाख्त शुरू की
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक राकेश या कोई और:सपा से पूर्व विधायक अरिमर्दन या मनोज तिवारी? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment