Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बदला रामलला का भोग:गर्मी से बचाव के लिए सत्तू-छाछ और ठंडे फल अर्पित किए जा रहे

    2 hours ago

    1

    0

    सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में राम मंदिर में विराजमान पांच वर्षीय बाल स्वरूप रामलला के आहार-विहार में बदलाव किया गया है। अब उनके दैनिक भोग में सुपाच्य भोजन के साथ चने का सत्तू, छाछ और ठंडी तासीर वाले मौसमी फलों को शामिल किया गया है। भोग में खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा और संतरे के रस का भी उपयोग शुरू कर दिया गया है। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि मेष संक्रांति को सतुआ संक्रांति भी कहा जाता है। इस मौसम में सत्तू शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को बेहतर बनाए रखता है। इसी वजह से पूरे महीने रामलला के भोग में सत्तू और छाछ प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। गर्भगृह में ठंडक के विशेष इंतजाम बढ़ती गर्मी को देखते हुए गर्भगृह में तापमान नियंत्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि तकनीकी कारणों से यहां एयर कंडीशनर नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। व्हील चेयर से गर्भगृह तक दर्शन की सुविधा राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह के सामने तक व्हील चेयर से पहुंचने की अनुमति दी गई है। ट्रस्ट की पंजीकृत व्हील चेयर से प्रतिदिन करीब 1200 से 1500 श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। गोपाल राव ने बताया कि भारी भीड़ के कारण सभी श्रद्धालुओं को लिफ्ट सुविधा देना संभव नहीं है। ऐसे में अपील की गई है कि वही श्रद्धालु राम परिवार के दर्शन के लिए आगे बढ़ें, जो सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में सक्षम हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 15 लाख का फ्रॉड:बैंक में जमा होने वाली रकम कर्मचारियों ने अपने खाते में ट्रांफसर की, 7 के खिलाफ FIR
    Next Article
    कुशीनगर में कस्तूरबा विद्यालय के हॉस्टल से लापता हुई छात्रा:बीएसए ऑफिस से कर्मचारी पहुंचे, दो घंटे में ढूंढा; परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment