Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बड़े मंगल पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए, जय श्रीराम के जयकारे लगाए

    7 hours ago

    1

    0

    ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर अयोध्या में आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। पहले ये तस्वीरें देखिए सुबह श्रीहनुमान जी का दिव्य रसायन से अभिषेक किया गया। इसके बाद धूप, चंदन और सुगंधित सामग्री से विशेष पूजा-अर्चना की गई। हनुमानगढ़ी में भगवान को नया चोला चढ़ाया गया। घंटों सेवा के बाद सुबह करीब 4 बजे पट खुलते ही आरती में शामिल श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने बजरंगबली से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी, हनुमत निवास, जानकी महल में विराजमान बाल हनुमान मंदिरों में खास श्रृंगार किया गया। दूर-दराज से श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। इस बार ज्येष्ठ माह दो हिस्सों में बंटने के कारण कुल 8 मंगलवार पड़ रहे हैं। गैस सिलेंडर की कमी के चलते भंडारों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। भक्तों को बांटा गया प्रसाद, जगह-जगह लगा भंडारा मंदिर परिसर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया और भोग का लड्डू प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। सुहावने मौसम के कारण लोगों ने मंदिर परिसर में बैठकर भव्यता का आनंद लिया और थकान भी मिटाई। पहली बार बड़े मंगल के अवसर पर यहां विशेष आयोजन के तहत श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद भी वितरित किया गया। राज्यमंत्री ने किया दर्शन राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, विधायक शाहाबाद (हरदोई) रजनी तिवारी ने हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। महंत संजय दास ने दर्शन के बाद आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा एवं रामनामा भेंट की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान मोहन लाल लाठर सपत्नीक हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में आंधी-बारिश से 36 गांवों की बिजली गुल:महरौनी मार्ग पर पेड़ गिरे, मंडी में कई क्विंटल गेहूं भीगा
    Next Article
    आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट:सोमवार को जिले के साथ-साथ आउटर वाले इलाकों में हुई थी बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment