Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बॉयफ्रेंड संग रची थी लूट की साजिश:एक हफ्ते पहले बनाई प्लानिंग, सहेली का बुर्का एक दिन पहले लेकर आयी थी घर

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली थानाक्षेत्र के कोठी पुराना बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप लूट कांड में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम देने से करीब एक सप्ताह पहले ही पूरी साजिश रच ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि 25 वर्षीय पायल ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले ही लूट की साजिश तैयार कर ली थी। दोनों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले दोनों तीन दिनों तक बाजार धूमकर पूरा प्लान तैयार किया था। इसके बाद बुधवार को युवती पायल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घटना से एक दिन पहले सहेली का बुर्का लेकर घर आयी थी। चार बहनों में दूसरे नंबर पर 25 वर्षीय पायल चार बहनों में दूसरे नंबर की है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका स्वभाव शुरू से ही मनमानी करने वाला था। छोटी बहन ने बताया कि वह घर के किसी सदस्य की बात नहीं मानती थी और अक्सर अपनी मर्जी से ही फैसले लेती थी। यही वजह रही कि उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत दिखाई। उसी दिन राहुल ने भी बाजार से एक नकली पिस्टल भी खरीदी थी, जिसे दिखाकर पायल ने दुकानदार को डराया। पायल के पिता लाखों की संपत्ति पायल के पिता रामनेवल गाड़ियों की धुलाई का सेंटर चलाते हैं। उन्होंने दुकान का नाम पायल के नाम पर रखा है। रामनेवल की 4 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बाकी दोनों बहनें घर पर ही रहती हैं। पायल का कोई भाई नहीं है। पायल के पिता की बाबा बाजार और जखरा तालाब के पास लाखों की संपत्ति है। वारदात को 15 मिनट में दिया अंजाम गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे पायल बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई। उसने सोने का हार और चेन दिखाने को कहा। दुकानदार महेश सर्राफ ने गहने सामने रख दिए। इसके बाद पायल ने चतुराई से दुकान के स्टाफ को उलझाया। उसने पहले पहले पानी, फिर समोसा और बाद में मिठाई मंगवाई। जैसे ही दुकानदार अन्य गहने रखने में व्यस्त हुआ, पायल ने मौका देखकर हार और चेन उठा लिए।जब दुकानदार ने रोकने की कोशिश की, तो उसने कमर से नकली पिस्टल निकालकर धमकी दी। “आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।” और फिर बाहर खड़े राहुल के साथ बाइक से फरार हो गई। 60 CCTV कैमरों से खुला राज, बाइक नंबर बना सुराग घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे करीब 60 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला को एक युवक के साथ बाइक पर भागते देखा गया। बाइक का नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस पहले परान का पुरवा गांव पहुंची, जहां राहुल को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मथाना निवादा के अहिबरन का पुरवा गांव से पायल को भी देर रात दबोच लिया गया। पुलिस ने लूटे गए गहने और नकली पिस्टल बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। गर्भवती है आरोपी, परीक्षा देने मायके आई थी जांच में यह भी सामने आया कि पायल की शादी पिछले साल 5 अप्रैल को हुई थी और वह चार महीने की गर्भवती है। वह अपने पति के साथ पंजाब में रह रही थी, लेकिन इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए 16 अप्रैल को मायके आई थी। वारदात वाले दिन उसने घरवालों से ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकलने की बात कही थी। जिद्दी और मनमानी स्वभाव परिवार के लोगों का कहना है कि पायल सात बहनों में तीसरे नंबर पर है और बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही है। वह अक्सर घरवालों की बात नहीं मानती थी और अपने फैसले खुद लेती थी। पिता राम नवल, जो गाड़ियों की धुलाई का काम करते हैं, ने बताया—“हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया, वह तबीयत खराब होने की बात कहकर घर से निकली थी।” राहुल बेरोजगार, पहले से था संपर्क राहुल गांव में आता-जाता रहता था और पायल से उसका पहले से संपर्क था। वह कोई स्थायी काम नहीं करता। पिता की मौत हो चुकी है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। दोनों के घरों के बीच करीब 16 किमी की दूरी है, लेकिन बातचीत के जरिए संपर्क बना हुआ था। 45 किमी दूर राम मंदिर, लेकिन सुरक्षा पर सवाल घटना स्थल राम मंदिर से करीब 45 किमी दूर है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक, “महिला ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 12 इलाकों में आज बिजली कटौती:यूटिलिटी शिफ्टिंग और मरम्मत काम के चलते 3 घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी
    Next Article
    गोंडा एडीओ कृषि समेंद्र सिंह पर गाली-गलौज का मुकदमा:बीडीओ और कर्मचारियों को गाली देने का ऑडियो, छपिया ब्लॉक से हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment