Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में एक्सीडेंट में युवक की मौत:सड़क किनारे खड़ा था, बुलेट ने टक्कर मारी,इलाज के दौरान तोड़ा दम

    12 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर बल्लीपुर मोड़ के पास देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े युवक को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, मलेथू कनक निवासी शिवनन्दन वैश्य (38) अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान, तेज गति से आ रही एक बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवनन्दन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बुलेट चालक भी जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को बीकापुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया। शिवनन्दन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शिवनन्दन ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं, जो अभी नाबालिग हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई शिव कुमार वैश्य, जो बीकापुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हैं, के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल बुलेट चालक भी मलेथू कनक ग्राम पंचायत का ही निवासी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में SIR में 378100 वोट कम हुए:SIR से पहले गाजियाबाद की जनसंख्या 48 लाख के पार थी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में चोरी का 15 दिन में खुलासा नहीं:दो बड़ी वारदातों में लाखों के जेवर-नकद चोरी, पुलिस खाली हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment