Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में फिर बदला मौसम का मिजाज:सुबह हवा और बारिश के बाद अब धूप निकली,किसानों की बढ़ी चिंता

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब बारिश और आंधी से राहत मिलेगी, लेकिन गुरुवार सुबह से ही मौसम ने फिर अपना रंग बदल लिया। सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में रात के समय तेज आंधी भी चली, जिससे लोगों को गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम खराब होने की आशंका सताने लगी है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी घंटों में जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन वातावरण में नमी बनी रहने से मौसम अस्थिर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। हवा की औसत गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलीं। कुमारगंज क्षेत्र में वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बदलते मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि लगातार आंधी और बारिश से सब्जियों एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में 10 सवारियों से भरी नाव यमुना में पलटी:5 बच्चे लापता, एक महिला का शव मिला; NDRF टीम कर रही रेस्क्यू
    Next Article
    बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत:डोभी में बेटे समेत तीन अन्य घायल, वाराणसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment