Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में फर्जी दस्तावेज से खाते खोल साइबर ठगी:2 आरोपी गिरफ्तार, 32 ATM समेत बड़ी बरामदगी

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास मिश्रा उर्फ विकेश (निवासी रोहिणी, दिल्ली) और विनय कुमार दूबे (निवासी गोण्डा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आधार कार्ड में नाम, पता और पिता का नाम बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इन्हीं के आधार पर अलग-अलग बैंकों में फर्म के नाम से चालू और सेविंग खाते खुलवाते थे। इसके बाद ये चेकबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग सामग्री अपने गिरोह के सदस्यों को बेच देते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता था। 32 एटीएम कार्ड, 17 चेकबुक सहित भारी सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 32 एटीएम कार्ड, 17 चेकबुक, 10 पासबुक, 15 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 5 पेमेंट बारकोड, 1 स्वाइप मशीन, 1 लैपटॉप समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। विनय दूबे पर साइबर ठगी समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विकास मिश्रा के खिलाफ भी दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर केस दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई थाना साइबर क्राइम टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है, ताकि साइबर ठगी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं को मिलेगा 33 % आरक्षण, महिलाएं और सशक्त होंगी:डीएम बोले- सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना है
    Next Article
    कानपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालु शामिल, 5 किलोमीटर मार्ग पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment