Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत:सुबह से शाम तक लाइन में खड़े उपभोक्ता, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोग सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर पहुंचने पर उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सिलेंडर गांवों में डिलीवरी के लिए भेजे जाएंगे। कई लोगों का कहना है कि बुकिंग कराने और डिलीवरी कन्फर्मेशन (DNC) कोड मिलने के बाद भी गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नंबर आने के बावजूद सिलेंडर नहीं दिए जाते और एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। सरकार ने साल में 12 सिलेंडर देने की बात कही थी, लेकिन मौजूदा हालात में लोगों को आशंका है कि उन्हें 8 सिलेंडर भी नहीं मिल पाएंगे। वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पर्याप्त स्टॉक नहीं पहुंच पा रहा है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 200 सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी होती थी, वह अब काफी कम हो गई है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने कहा कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। हालांकि जमीनी स्थिति अलग दिख रही है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस न मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी कर्मी अभद्रता भी करते हैं और शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर ब्लैक डे:जंक्शन पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
    Next Article
    ललितपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ:राज्यमंत्री पंथ ने शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment