Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर ब्लैक डे:जंक्शन पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज जंक्शन पर बुधवार शाम को 'राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा' और 'इंडियन रेलवे फेडरेशन फोरम' के राष्ट्रीय आह्वान पर 'ब्लैक डे' मनाया गया। यह विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर किया गया था। कर्मचारियों के अनुसार, तत्कालीन सरकार ने 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर नई पेंशन स्कीम (NPS) लागू की थी। उनका आरोप है कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य को मात्र 500, 700, 1000 या 1200 रुपए जैसी बहुत कम पेंशन मिल रही है, जिससे उनका बुढ़ापा संकट में है। इसी क्रम में, कासगंज जंक्शन पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस अटेवा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर 'ब्लैक डे' मनाया। इसमें रेल कर्मचारी, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल थे। यह विरोध प्रदर्शन नई पेंशन स्कीम (NPS) के साथ-साथ नए लेबर कोड के खिलाफ भी था। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रण लिया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक विजय कुमार बन्धु और अखिलेश पांडे के नेतृत्व में उनका संघर्ष जारी रहेगा। काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने वालों में मंडल अध्यक्ष NERMC IZN शैलेंद्र सिंह यादव, प्रदेश अटेवा सदस्य राधा प्यारी रावत, सुमन कुरील, विनीता यादव, आरती पाल, सुनीता शाक्य, अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, महेंद्र सिंह मीणा, लालमणि, गिरीश पाल, वीरेंद्र सिंह राय, मनोज यादव, उदयवीर यादव, मो आजाद, गौरव माथुर, योगेश यादव, मलिखान सिंह पाल, नागेंद्र सिंह, दिलीप यादव, डॉ शैफाली, सुशील कुमार, नीलम मंज़ और के लाल सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन, डीएम ने सुनीं शिकायतें:कई मामलों का मौके पर समाधान, जरूरतमंदों को मिली आर्थिक मदद
    Next Article
    अयोध्या में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत:सुबह से शाम तक लाइन में खड़े उपभोक्ता, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment