Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े:जमकर हुई मारपीट, महिलाओं समेत कई लोग घायल

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र के खण्डासा गांव में जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टरों द्वारा रेफर भी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शशि शेखर पुत्र हर्ष बहादुर सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र देव बक्श सिंह के बीच आबादी की जमीन को लेकर पिछले करीब दो महीनों से विवाद चल रहा था। शशि शेखर का आरोप है कि गाटा संख्या 1036 पर उनका कब्जा था, जबकि सुरेंद्र प्रताप सिंह की बगल में चक की जमीन है। आरोप है कि सुरेंद्र पक्ष ने जबरन जेसीबी से जमीन समतल करवा ली, जिससे विवाद और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को न्यायालय के आदेश पर जमीन की पैमाइश (कमीशन) के लिए टीम गांव पहुंची थी। नापजोख की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही टीम वापस लौटी, उसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सुरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार के लोगों ने एकजुट होकर शशि शेखर के घर पर हमला बोल दिया और घर में मौजूद लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से हट गए। परिजनों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस देर से मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर किया गया। घायलों में नीलम सिंह, बिंदु सिंह, सरोज सिंह, सचिन सिंह और तालुकदार सिंह शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के भी घायल होने की सूचना है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग को गोली मारने वाला गिरफ्तार:रंजिश में की थी वारदात, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
    Next Article
    आगरा में आज और कल आंधी-बारिश का अलर्ट:सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद मौसम में बदलाव की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment