Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कंबाइन में लगी आग:किसानों का 50 बीघा गेहूं जलकर राख, ग्रामीणों का हंगामा; थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा रामनगर धौरहरा में शनिवार शाम एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जब खराब पड़ी कंबाइन मशीन की मरम्मत के दौरान अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंबाइन मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसके मालिक जितेश सिंह ने कंपनी को सूचना दी थी, जिसके बाद कंपनी की ओर से दो इंजीनियर मौके पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान इंजीनियरों द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। इसी दौरान मशीन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कंबाइन मशीन आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ा विवेक सिंह का ट्रैक्टर और इंजीनियरों की मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई। सबसे अधिक नुकसान खेत में खड़ी गेहूं की फसल को हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 50 बीघा में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने मौके पर पहुंचकर उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी सविता, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर और तहसीलदार प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों ने किसानों को उचित कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और घटना की जांच जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की व्यवस्था जल्द की जाए। तस्वीरें देखिए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    संडे जज्बात-‘नहीं रहूंगी तो मेरी आवाज सुनने को तरसेगा’:मां का यही वॉयस मैसेज सुनकर रोता हूं; वृंदावन नाव हादसे में राधे-राधे जपते मारे गए मम्मी-पापा
    Next Article
    घाटमपुर हादसे के मृतकों के घर पहुंची विधायक सरोज कुरील:परिजनों को दिया मदद का आश्वासन, बोलीं- किसी के बहकावे में न आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment