Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता को बताया खतरा:कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला, आंतरिक सुरक्षा पर चिंता जताई

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा, जिसमें 'जिहादी मानसिकता' को राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया गया। बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्टेडियम पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नारेबाजी करते हुए और हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। ज्ञापन में कहा गया कि देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियां और समाज विरोधी गतिविधियां चिंताजनक हैं। इसमें 'विकृत जिहादी मानसिकता' को देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाला और आंतरिक सुरक्षा व सद्भाव के लिए बड़ा खतरा बताया गया। पदाधिकारियों ने हाल ही में नासिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि 'लव जिहाद' का जाल अब शिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी फैल चुका है। ज्ञापन में अमरावती में 180 नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर 'जिहादी मामले' का भी जिक्र किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NIT में एक और बीटेक छात्रा के सुसाइड की कोशिश,VIDEO:हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदना चाहा, स्टूडेंट ने बचाया; व्हाट्सएप चैट भी सामने आई
    Next Article
    मौसा के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की मौत:उन्नाव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, चालक वाहन समेत फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment