Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कोठी बनवाने के लिए चुराए 80-लाख के जेवर:आईफोन-ब्रांडेड कपड़े खरीदे; बच्चों ने खोला चोरी का राज

    3 hours ago

    2

    0

    पंजाब के लुधियाना में एक लोहा कारोबारी की कोठी से नौकर ने 80 लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी का खुलासा नौकर के ही बच्चों ने किया। परिवार ने जांच शुरू की तो सामने आया कि नौकर यूपी के अयोध्या में कोठी बनवा रहा था। साथ ही उसने चोरी के जेवर बेचकर आईफोन और ब्रांडेड कपड़े भी खरीदे। यह घटना शहर की सुलेख राम नाम से फेमस कोठी में हुई। 9 मार्च को परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। जांच पड़ताल के बाद 31 मार्च को FIR दर्ज की गई। इसके बाद 1 अप्रैल को पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार (3 अप्रैल) को इसका एक वीडियो सामने आया, जिसमें परिवार नौकर के बच्चे से गहनों के बारे में पूछ रहा है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… महिला की देखभाल के लिए रखा था: लुधियाना के खन्ना में लोहा कारोबारी प्रवीण कंवर की कोठी है। कोरोना काल के दौरान परिवार की 65 साल की बुजुर्ग महिला सुवेला कंवर की तबीयत खराब हो गई थी। सुवेला की देखभाल के लिए अयोध्या के रहने वाले ननकू उर्फ पप्पू चौधरी को काम पर रखा लिया था। कोठी के हर कोने से परिचित था ननकू: ननकू अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ कोठी में ही एक कमरे में रहता था। धीरे-धीरे उसने परिवार का विश्वास जीत लिया। वह कोठी के हर कोने और अलमारियों से परिचित हो गया। बेटी ने अलमारी में रखे थे कीमती गहने: कुछ समय पहले कोठी की सफाई के दौरान ननकू को पता चला कि अलमारी में 1 करोड़ से ज्यादा के गहने रखे हैं। ये गहने परिवार की बेटी ने दुबई जाने के समय रखे थे। बेटी दुबई से लौटी तो गहने गायब मिले: यह देखकर ननकू के मन में लालच पैदा हो गया। हाल ही में बेटी दुबई से घर लौट आई। उसे एक शादी समारोह में जाना था। तैयार होने के लिए उसने अलमारी खोली तो उसे अपने गहने गायब मिले। इसके बाद परिवारवालों ने तुरंत ननकू से पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी की बात से साफ इनकार कर दिया। अयोध्या में बड़ी कोठी बनवा रहा था इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। इस दौरान कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ननकू अयोध्या में एक बड़ी कोठी बनवा रहा था। इस दौरान उसने आईफोन भी खरीदा था। इन सभी बातों से परिवार का शक यकीन में बदल गया कि चोरी की वारदात को ननकू ने ही अंजाम दिया है। नौकर और उसकी पत्नी गिरफ्तार डीएसपी कर्मजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड के दौरान पांच तोले के गहने भी बरामद कर लिए हैं। बाकी गहने किसे बेचे हैं, वो पता किया जा रहा है। आरोपी ननकू के खिलाफ साल- 2019 में मंडी गोबिंदगढ़ में भी चोरी का केस दर्ज हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद वह लुधियाना में आकर काम करने लगा था। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था। इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में जमकर ओले गिरे, तेज हवाओं के साथ बारिश:वाराणसी में धूल भरी आंधी, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत
    Next Article
    आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत:खेत में गेंहू का बोझ बांधने के लिए गए थे, परिजनों का रो-रो के बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment