Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवोदय में 82 अंक, दिव्यांग छात्र को दाखिले से इनकार:कुशीनगर डीएम बोले- बच्चे का नुकसान नहीं होगा, टॉप 20 छात्रों में बनाई जगह

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर के दुदही क्षेत्र में दिव्यांग छात्र बंटू कुशवाहा (11) को नवोदय विद्यालय में दाखिले से इनकार का मामला सामने आया है। प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद हुए इस विवाद पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया है। बंटू कुशवाहा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 82 अंक हासिल कर जिले के टॉप 20 छात्रों में जगह बनाई थी। इसके बावजूद उसके पिता पंकज कुशवाहा का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने दिव्यांगता का हवाला देकर नामांकन से मना कर दिया। प्रधानाचार्य ने आरोपों से किया इनकार नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अभिभावकों को 6 अप्रैल को बुलाया गया है और नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है। डीएम ने दिया आश्वासन मामले ने तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्र का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और उसे हर हाल में न्याय मिलेगा। बंटू जन्म के समय हुई चिकित्सकीय लापरवाही के कारण दोनों पैरों से दिव्यांग है। इसके बावजूद उसने पढ़ाई नहीं छोड़ी। रामपुर बरहन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सिद्धार्थ यादव के मार्गदर्शन में उसने मेहनत कर यह सफलता हासिल की। बड़ा सपना: बनना चाहता है डीएम बंटू का सपना जिलाधिकारी बनने का है, ताकि वह ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके जिनकी लापरवाही से बच्चों का जीवन प्रभावित होता है। मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आने वाला बंटू आज अपनी मेहनत और जज्बे से कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा के कमालपुरा बांध में नाव पलटी, 1 युवक मौत:दो दोस्तों ने तैरकर बचाई जान, 10 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article
    आगरा में तूफान-बारिश, 5 मकान गिरे, 8 घायल:घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, ओलों की चादर बिछी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment