Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान:4.32 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य, 10 मार्च तक चलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलेभर के मवेशियों को टीका लगाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रदेव महार ने बताया कि जनपद में 4,32,880 पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. महार के अनुसार, अब तक 1,33,300 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। यह अभियान 10 मार्च तक चलेगा, जिसके लिए पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन टीमें कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छह माह के अंतराल पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है। डॉ. इंद्रदेव महार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका पशुओं में होने वाली एक घातक विषाणु जनित बीमारी है। यह मुख्य रूप से गाय, बैल और भैंस में होती है, जो संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने और साथ खाने-पीने से फैलती है। इस बीमारी के लक्षणों में 104 से 106 डिग्री फ़ारेनहाइट तक तेज़ बुखार, मुंह से झागदार लार गिरना, मुंह, जीभ, थनों और खुरों के बीच छाले पड़ना शामिल हैं। इससे पशु अत्यधिक दुर्बल हो जाते हैं और उनकी उत्पादकता में कमी आती है। गर्भवती पशुओं का गर्भपात भी इस रोग का एक प्रमुख लक्षण है। डॉ. महार ने पशुपालकों को सलाह दी है कि स्वस्थ पशुओं को बीमार पशुओं से अलग रखें। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि टीकाकरण टीम के गांव पहुंचने पर अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि वे इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी बताया कि यह टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क है और जनपद की गौशालाओं में रखे गए पशुओं का भी टीकाकरण किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर
    Next Article
    T20 वर्ल्ड कप के बीच आई बड़ी खबर, टूर्नामेंट के बीच अचानक घर लौटा धाकड़ कीवी गेंदबाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment