Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

    3 hours ago

    1

    0

    पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों में 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में भी ऐसा ही उत्साह देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कावड़ियों ने मंदिरों में गंगाजल चढ़ाया। सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध और जल अभिषेक करने के लिए पहुंच रहे थे। हरिद्वार से कावड़ लेकर आए शिवभक्त सोनू ने बताया कि वह कई वर्षों से लगातार हरिद्वार से कावड़ ला रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ढाई सौ किलोमीटर का सफर पता ही नहीं चलता कब पूरा हो जाता है। मैंने शिव से कभी कुछ नहीं मांगा, उन्होंने मांगने से पहले ही सब कुछ दिया है।' उनके साथ कावड़ लेकर आए शिवभक्त संजय ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार हरिद्वार से कावड़ ला रहे हैं, और एक बार गोमुख से भी कावड़ लाए थे। संजय के अनुसार, 'शिव की कृपा है कि इस पैदल शिव यात्रा में पता ही नहीं चलता कैसे पूरा सफर कट जाता है।' मंदिर में आए भक्तों ने बताया कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान महादेव का विवाह हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में लगेगा देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला:'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' में बरेली को अहम भूमिका
    Next Article
    अयोध्या में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान:4.32 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य, 10 मार्च तक चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment