Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मेगा विधिक सहायता शिविर:25 हजार लाभार्थियों तक पहुंचीं योजनाएं, मौके पर मिली कानूनी मदद

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में विधिक जागरूकता और जनकल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सौरभ लवानिया, न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने किया। शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और जरूरतमंदों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 25 हजार लाभार्थियों को लाभ मेगा शिविर में 25 हजार से अधिक लाभार्थियों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा गया, जबकि 18 विभागों के 197 लाभार्थियों को मौके पर ही सहायता प्रदान की गई। विधिक परामर्श, प्रपत्रों की पूर्ति और योजनाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली। जागरूकता कार्यक्रम बने आकर्षण कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक ने सामाजिक संदेश दिया। इसके साथ ही सीपीआर प्रशिक्षण, अग्निशमन मॉक ड्रिल और आत्मरक्षा प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। आयोजकों के अनुसार ऐसे कार्यक्रम विधिक सशक्तीकरण के साथ नागरिक सुरक्षा जागरूकता भी बढ़ाते हैं। विधिक सशक्तीकरण की दिशा में पहल विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित शिविरों से गरीब और वंचित वर्ग को न्याय प्रणाली से जुड़ने में मदद मिलती है। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मौके पर मिली कानूनी सहायता और योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय न्यायाधीश सौरभ लवानिया ने बताया कि “विधिक सेवा का उद्देश्य केवल अदालत तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक न्याय पहुंचाना है। ऐसे शिविर समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाते हैं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीरंदाज संजीव सिंह को मिला वीरकेश्वर मल्ल कर्मवीर सम्मान:ग्रामीण क्षेत्रों में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए हुए सम्मानित
    Next Article
    12वीं पास को चार साल में मिलेगी बीएड की डिग्री:CSJMU शुरू करेगा बीए और बीएससी-बीएड कोर्स, 10 मार्च तक करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment