Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महाशिवरात्रि पर मौलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:भक्त दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर किया भगवान का जलाभिषेक

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या-सुल्तानपुर की सीमा पर स्थित आदिकालीन बाबा मौलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्त दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर का इतिहास बेहद पुराना है। इसका जीर्णोद्धार 1940 में मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के गोकुला गांव निवासी श्रीपाल सिंह ने कराया था। मान्यता है कि यहां का ज्योतिर्लिंग स्वयंभू है। जीर्णोद्धार के समय 30 फीट गहरी खुदाई के बाद भी इसका दूसरा सिरा नहीं मिल सका। मंदिर में चतुर्भुज, हनुमान जी, काली माता, गणेश, नंदी, ब्रह्मा, राम-सीता और माता गौरी की मूर्तियां स्थापित हैं। यहां दो प्राचीन कुएं भी हैं। मंदिर परिसर में स्थित सगरा (तालाब) में सभी तीर्थों का जल समाहित है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस सगरा में स्नान करने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। पहले यह स्थान मधुवन के नाम से जाना जाता था। यह ज्योतिर्लिंग 108 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में गिना जाता है। बुजुर्गों का कहना है कि जो भक्त सच्चे मन से यहां दर्शन और परिक्रमा करते हैं, भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस मंदिर पर सुल्तानपुर अयोध्या के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। मेले का भी आयोजन किया जाता है बड़ी संख्या में पास जिलों से लोग झुला लेकर आते हैं सुबह से लेकर शाम तक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बने रहते हैं। यहां की ऐसी मान्यता है कि जो थी खाने वाली सामग्री मेले में बिकती है शाम तक किसी भी व्यापारी की नहीं बचती है सारा सामान बिक जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़:जय भोले के नारों से गूंजे शिवालय
    Next Article
    चेयरमैन पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप:दीवार विवाद में महिला ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment