Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेयरमैन पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप:दीवार विवाद में महिला ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे में एक महिला ने चेयरमैन ओमदत्त लोधी सहित तीन लोगों पर दीवार विवाद को लेकर लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बुगरासी के मोहल्ला तकिया वाला निवासी रितू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी तहरीर में रितू ने बताया कि उनके घर में दीवार लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी संगीता पत्नी धर्मेंद्र और गायत्री पत्नी ओमदत्त को फोन करके बुलाया गया। रितू का आरोप है कि इसके बाद ओमदत्त अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच चेयरमैन ने फायरिंग भी कर दी। रितू की सास रजनी और देवरानी मनीषा ने उन्हें ओमदत्त से बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ओमदत्त का निशाना चूक गया और गोली जमीन में जा लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद संगीता, गायत्री और ओमदत्त धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चेयरमैन ओमदत्त लोधी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला रितू ने रास्ते में अतिक्रमण कर रखा था और उन्होंने उसे हटाने के लिए कहा था। इसी वजह से महिला ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में महाशिवरात्रि पर मौलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:भक्त दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर किया भगवान का जलाभिषेक
    Next Article
    कौशांबी में शिवरात्रि पर गंगा स्नान:25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment