Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नए DM की सख्त शुरुआत:श्रद्धालुओं की सुविधा और त्वरित शिकायत निस्तारण पर फोकस

    5 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के नए डीएम शशांक त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं का स्पष्ट संकेत दे दिया है। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज संभाला। इसके बाद सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इससे पहले शशांक त्रिपाठी रामनगरी पहुंचकर राम लला का दर्शन किया, इसके बाद हनुमानगढ़ी में माथा टेका। डीएम ने कहा कि रामनगरी में सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली नगरी बताते हुए कहा कि यहां हर दिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधाओं, सुरक्षा और सुगम व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम ने साफ किया कि जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित और सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी परियोजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ काम किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ तय समय में आम जनता तक पहुंच सके। डीएम ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता में रहेगा। शिकायतों की सुनवाई को प्रभावी बनाया जाएगा और प्रशासन को अधिक संवेदनशील व जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप काम करते हुए आम लोगों को बेहतर सुविधा और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध कराना ही प्रशासन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। नए डीएम की इस सक्रिय शुरुआत से जिले में प्रशासनिक कार्यशैली में तेजी और कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वैभव सूर्यवंशी सबका बाप, धुआं-धुआं कर देगा':फैंस बोले- यूपी-बिहारी भाई, नेपाल से लखनऊ को सपोर्ट करने पहुंची लड़कियां
    Next Article
    कानपुर में पुलिस को रुपए गिनने में 2 घंटे लगे:IPL में सट्‌टा लगवाने वाले गिरोह के 5 मेंबर अरेस्ट, कानपुर में 3.91 करोड़ बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment