Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर्फ दो मुकदमों से किसी को गुंडा नहीं कह सकते:यूपी गुंडा एक्ट : बुलंदशहर के मामले में हाईकोर्ट ने आदेश रद्द किया

    2 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल एक या दो आपराधिक मामलों के आधार पर किसी व्यक्ति को 'गुंडा' घोषित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि ऐसा करना व्यक्ति और उसके परिवार की प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंचाता है। जस्टिस संदीप जैन की एकल पीठ ने यह टिप्पणी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें छह महीने के बाहर भेजने के आदेश को चुनौती दी गई थी। यह आदेश बुलंदशहर के एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) द्वारा पारित किया गया था , जिसे मेरठ मंडल के आयुक्त ने भी बरकरार रखा था। जानिये क्या है पूरा मामला प्रशासन ने याचिकाकर्ता सत्येन्द्र के खिलाफ दर्ज दो आपराधिक मामलों के आधार पर उसे आदतन अपराधी बताते हुए समाज के लिए खतरा माना था। यह भी कहा गया था कि उसकी गतिविधियों से इलाके में भय का माहौल बन गया है, जिससे लोग उसके खिलाफ गवाही देने से कतराते हैं। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि आदतन अपराधी साबित करने के लिए केवल कुछ अलग-थलग घटनाएं पर्याप्त नहीं हैं। अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई के लिए यह दिखाना जरूरी है कि व्यक्ति लगातार अपराधों में लिप्त रहा हो। अदालत ने अपने पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि एक या दो मामलों से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि व्यक्ति आदतन अपराधी है। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि घटनाओं के बीच लंबा अंतर हो तो आदतन होने का तत्व और भी कमजोर हो जाता है। इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने माना कि याचिकाकर्ता को केवल दो मामलों के आधार पर गुंडा घोषित करना उचित नहीं है। इसलिए उसके खिलाफ की गई पूरी कार्यवाही को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर एक्ट केस के अभियुक्त की गिरफ्तारी पर रोक:एक केस पर गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही की वैधता को चुनौती
    Next Article
    मुल्जिम के फरार होने में दो सिपाहियों पर मुकदमा:प्रयागराज के SRN अस्पताल से एक दिन पहले चकमा देकर भाग निकला था पाॅक्सो का आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment