Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नजूल जमीन पर बनेगा वेंडिंग जोन:14 कोसी मार्ग से प्रभावितों को मिलेंगी दुकानें

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए और ध्वस्त किए गए मकानों से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक प्रभावित लोगों को कारोबार के लिए स्थान उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जिला प्रशासन नजूल की जमीन चिन्हित कर नगर निगम को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद इसी जमीन पर वेंडिंग जोन विकसित कर दुकानें बनवाई जाएंगी। नजूल जमीन पर बनेंगी दुकानें नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध होने के बाद वहां व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। प्रभावित लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार दुकानें आवंटित की जाएंगी। इससे चौड़ीकरण की कार्रवाई में कारोबार प्रभावित होने वाले लोगों को दोबारा अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नाका क्षेत्र पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। बारिश को देखते हुए तत्काल अस्थाई शेड बनाए जाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी महापौर और नगर आयुक्त ने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि अयोध्या में राम पथ, धर्म पथ, राम जन्मभूमि पथ, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए जमीन सहमति के आधार पर ली गई है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का काम अब अंतिम चरण में है। ऐसे समय में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित लोगों के लिए वेंडिंग जोन और दुकानें उपलब्ध कराने की योजना पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महापौर ने कहा कि विकास परियोजनाओं के साथ प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से दुकानें उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बारिश के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए ‘अरेस्ट ज्ञानेश’ के होर्डिंग, 3 रास्तों पर बैरिकेडिंग
    Next Article
    बाबा नीब करौरी का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस:वृंदावन में ली थी अंतिम सांस, जन्मस्थली अकबरपुर में सुबह से जुटे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment