Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:दर्शन के लिए लगी कतार, भक्तों ने लगाए जयकारे

    1 hour ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 200 से अधिक मंदिरों में सुबह से ही मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता का जलाभिषेक किया। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और माता के मनोहारी श्रृंगार किए गए। कई मंदिरों में शतचंडी पाठ महायज्ञ की शुरुआत हुई। अयोध्या धाम से लगभग 60 किलोमीटर दूर घने जंगलों में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, अयोध्या के अलावा बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और रायबरेली जैसे अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना माता रानी पूर्ण करती हैं। घरों में भी महिलाओं ने चौकी पर माता को विराजमान कर कलश स्थापना की। मिट्टी के कलश में जल भरकर उस पर लाल कपड़े में नारियल रखा गया और गेहूं व जौ बोए गए। कई श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। कामाख्या धाम के साथ-साथ आदि शक्ति माता जालपा मंदिर और विंध्यवासिनी देवी मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। भजन-कीर्तन और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान की गई पूजा से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बुधवार दोपहर से ही लोगों ने बाजारों से पूजन सामग्री खरीदनी शुरू कर दी थी। आज सुबह से ही भक्त माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अगले नौ दिनों तक मंदिरों में माता रानी के जयकारे गूंजते रहेंगे। ऐसी मान्यता है की माता रानी के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से मनोकामना आवश्यक पूर्ण होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्लहपुर में 'यूपी सरकार' लिखी कार की बाइक से टक्कर:आजमगढ़-गाजीपुर हाईवे पर हादसा, ग्रामीणों ने परिवार को बाहर निकाला; एक घायल
    Next Article
    हाथरस में आर्य समाज की शोभायात्रा निकली:स्थापना दिवस और नव संवत्सर पर हुआ आयोजन, स्थान-स्थान पर स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment