Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आर्य समाज की शोभायात्रा निकली:स्थापना दिवस और नव संवत्सर पर हुआ आयोजन, स्थान-स्थान पर स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आर्य समाज के स्थापना दिवस और नव संवत्सर के अवसर पर आज शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आर्य समाज सासनी गेट से शुरू हुई। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल थीं। इसमें कन्या गुरुकुल सासनी की छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। इस शोभायात्रा के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग स्वामी दयानंद के उपदेशों से संबंधित स्लोगन लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, वेद प्रकाश आर्य शास्त्री, बुद्धसेन आर्य, सुरेंद्र शर्मा उर्फ कबड्डी बाबा, वीरेंद्र सिंह राठौर सहित काफी लोग उपस्थित थे। बच्चों ने दिखाए हैरतगेंज करतब.. शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने शोभायात्रा के दौरान हैरतअंगेज करतब भी दिखाए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभायात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें शहर के अन्य आर्य समाज के पदाधिकारी और आसपास के कस्बों के आर्य समाज के पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद थे। शोभायात्रा के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:दर्शन के लिए लगी कतार, भक्तों ने लगाए जयकारे
    Next Article
    हिंदू नववर्ष पर 240 जोड़ों ने किया सामूहिक महायज्ञ:सिद्धार्थनगर में विश्व शांति और लोककल्याण के लिए गूंजे वेद मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment