Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पूर्व मंत्री पवन पांडेय का जन्मदिन मनाया गया:पवन बोले- हमें अयोध्या और यहां के लोगों से भगवान श्रीराम के जैसा लगाव

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन का जन्मदिन सपाईयों ने धूमधाम से मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।अगले साल प्रदेश में सपा की सरकार बनने और पवन के फिर मंत्री बनने की कामना हनुमान जी महाराज से की गई। अयोध्या के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री श्री तेजनारायण पांडे पवन जी का जन्मदिन केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस अवसर पर पवन पांडेय ने कहा कि हम अयोध्या और यहां के लोगों से भगवान श्रीराम के जैसा लगाव रखते हैं।हनुमान जी की कृपा से यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अयोध्या के लोगों का स्नेह इसी तरह बना रहा तो वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या को अनावश्यक प्रतिबंधों से राहत मिलेगा।अधिकारी लोगों की बात ध्यान से सुनेंगे और आपको अपने अधिकारों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर रवि यादव एडवोकेट ने कहा कि अयोध्या के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने मंत्री रहते हुए अयोध्या में सड़कों पर इंटरलॉकिंग का काम भजन संध्या का निर्माण घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण जैसे अनेकों काम कराए थे। लड्डू लाल यादव ने कहा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन अयोध्या विधायक और मंत्री न रहते हुए भी अयोध्या के व्यापारियों किसानों नौजवानों को उनके जमीनों का मुआवजा उचित रेट में दिलाने के लिए हमेशा आगे रहकर लड़ाई लड़ने का काम किया। प्रदेश में सरकार के न रहते हुए भी अयोध्या के प्रत्येक वर्ग के लिए भी कैंसर जैसी अत्यंत गंभीर बीमारी व परेशानियों से जूझ रहे प्रत्येक व्यक्तियों के लिए भी तत्काल रूप से अपने पास से एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रत्येक परेशान एवं बेसहारा के इलाज के लिए तुरंत आर्थिक मदद करते हुए हमेशा साथ खड़े रहते हैं आज समाजवादी पार्टी सरकार की सभी योजनाएं भाजपा सरकार में बंद हो गयी है। इस अवसर पर करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, लड्डू लाल यादव, सूर्यकांत पाण्डेय, चौधरी बलराम यादव, बमबम यादव, रवि यादव,दीपक यादव, अवधेश यादव, अंकित यादव,महंत अनिल मिश्रा, साकेत शरण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज नजर नहीं आया चांद-21 मार्च को ईद:मौलाना बोले- कल अदा की जाएगी अलविदा की नमाज, गाइडलाइन जारी
    Next Article
    मथुरा के 44 युवाओं को मिला रोजगार:सीपेट लखनऊ के प्रशिक्षण के बाद ऑफर लेटर वितरित, मथुरा रिफायनरी नगर में हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment