Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद:30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा, घरेलू विवाद में हुआ था मर्डर

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पत्नी की हत्या के दोषी पति गन्ना लाल निषाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा की अदालत ने आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना नशे की लत से उपजे घरेलू विवाद का परिणाम थी। यह मामला थाना रौनाही क्षेत्र के तहसीनपुर गांव का है, जो वर्ष 2021 में घटित हुआ था। मृतका गीता देवी उर्फ सुपला का विवाह लगभग 30-35 वर्ष पूर्व गन्ना लाल निषाद से हुआ था। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतका के भाई राम सजीवन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 मार्च की रात करीब 8:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बहनोई ने उनकी बहन पर चाकू से हमला कर दिया है। जब वह ससुराल पहुंचे, तो पता चला कि गीता देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में दर्ज रिपोर्ट की विवेचना दरोगा रामाश्रय राम ने की। राम सजीवन ने अदालत में बयान दिया कि आरोपी गन्ना लाल नशे का आदी था और उसकी बहन अक्सर उसे शराब पीने से मना करती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की चश्मदीद मृतका की पुत्री संगीता ने बताया कि वारदात वाले दिन उसकी मां खाना परोस रही थी, तभी उसके पिता ने खाना खाने से मना कर दिया और विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गीता देवी जैसे ही चावल धोने बाहर आईं, आरोपी ने घर में रखे चाकू से उनके गले पर वार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के गहरे घाव की पुष्टि हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। साथ ही, जुर्माने की आधी राशि मृतका के बच्चों राधेश्याम, मोनू और संगीता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश भी दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में स्मार्ट मीटर अभियान को मिली रफ्तार:चीफ इंजीनियर बोले, 6 माह में 3 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटी:प्रीपेड मीटर में निगेटिव बैलेंस, बिल भरने पर भी नहीं मिल रही बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment