Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में खाटू श्याम मंदिर में देर रात बड़ी चोरी:दानपात्र, गहने और नकदी पार, 84 हजार कैश ले गए; CCTV में कैद चोर

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने मंदिर परिसर से दानपात्र, नकदी और आभूषण सहित 4.5 लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध चोर दिखाई दे रहा है। मंदिर की चेयरपर्सन सोनिया शर्मा ने बताया कि यह घटना रात करीब 1 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला है कि चोर लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और उन्होंने आराम से चोरी को अंजाम दिया। चोर दानपात्र भी उठा ले गए, जिसमें लंबे समय से जमा नकदी और भक्तों द्वारा चढ़ाए गए आभूषण थे। जानकारी के अनुसार, दानपात्र पिछले तीन महीनों से नहीं खोला गया था। चोरों ने मंदिर में रहने वाले तीन पंडितों की लगभग 82 हजार रुपये की सैलरी, दो पंडितों के मोबाइल फोन और गुरुकुल के एक बच्चे के पर्स से करीब ढाई हजार रुपये भी चुरा लिए। चोरी का पता सुबह तब चला जब ब्राह्मण स्नान के बाद लौटे और उन्होंने चाबी रखने वाली जगह को खाली पाया। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश संदेह होने पर परिसर की जांच की गई तो एक गेट खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मंदिर प्रबंधन ने आशंका जताई है कि चोरी करने वाले मंदिर की व्यवस्था से अच्छी तरह परिचित थे। चोरों ने चाबी का उपयोग कर दानपात्र खोला और आसानी से गेट खोलकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 250 महिलाएं बनीं 'दामिनी':महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में पुलिस की मदद करेंगी
    Next Article
    लखनऊ में 2 क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार:STF को 3 घंटे पहले मिली सूचना, सुल्तानपुर रोड पर चेकिंग लगाकर पकड़ा ट्रक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment