Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर उमड़ी भीड़:तेल की कमी की अफवाह से लगी लाइन, प्रशासन ने समझाकर वापस भेजा

    11 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में एक बार फिर अफवाहों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पेट्रोल और डीजल की कमी की खबर फैलते ही गुरुवार देर रात शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग रातभर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर ईंधन भरवाते नजर आए। स्थिति यह रही कि शुक्रवार सुबह तक कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म हो गया। अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। तेल विक्रेताओं का कहना है कि शाम तक नई सप्लाई पहुंचने के बाद पंपों को दोबारा खोल दिया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा लिया, जिससे यह स्थिति बनी। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, क्योंकि अनावश्यक भीड़ से ऐसी समस्या पैदा होती है। प्रशासन के अनुसार हालात सामान्य करने के लिए सप्लाई तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान की छात्रा का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण की थी तैयारी:आगरा में 9 महीने बाद पीड़िता आई सामने, कोर्ट में दर्ज कराए बयान
    Next Article
    फतेहपुर में महिला का फंदे से लटका मिला शव:घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment