Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान की छात्रा का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण की थी तैयारी:आगरा में 9 महीने बाद पीड़िता आई सामने, कोर्ट में दर्ज कराए बयान

    9 hours ago

    2

    0

    आगरा के सदर थाना क्षेत्र की दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पकड़े गए गिरोह से जुड़ी एक और पीड़िता सामने आई है। राजस्थान के डीडवाना कुचामन की रहने वाली सीए की छात्रा ने पुलिस को बयान दिए हैं। उसने बताया कि गिरोह उसका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गैंग का खुलासा कर दिया, जिससे वह बच गई। पीड़िता अब आरोपियों पर सख्त कार्रवाई चाहती है। योजना के तहत छात्रा को जयपुर से दिल्ली बुलाकर कलमा पढ़वाना था और फिर कोलकाता भेजना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया तो वे भी परेशान हो गए। पुलिस अब तक छह युवतियों के कोर्ट में बयान दर्ज करा चुकी है। गैंग के निशाने पर अलग-अलग प्रदेशों की युवतियां थीं। सोशल मीडिया से फंसाया जाल में एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच लगातार जारी है। इसी दौरान राजस्थान की युवती का नाम सामने आया। गिरफ्तार आरोपी गोवा की आयशा ने सोशल मीडिया के जरिए उसे अपने जाल में फंसाया था। आयशा ने युवती का ब्रेनवॉश किया और उसके खाते में रकम भी ट्रांसफर की थी। जुलाई 2025 में हुआ था गिरोह का खुलासा सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने जुलाई 2025 में बड़ी कार्रवाई की थी। छह राज्यों में एक साथ दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता के मुस्लिम बहुल्य इलाके तपसिया से दोनों बहनों को मुक्त कराया गया था। जांच में सामने आया था कि कश्मीरी युवतियों ने उन्हें जाल में फंसाकर ब्रेनवॉश किया था। धर्मांतरण के लिए उन्हें दिल्ली से कोलकाता ले जाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर चलती कार में लगी आग:यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    अयोध्या में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर उमड़ी भीड़:तेल की कमी की अफवाह से लगी लाइन, प्रशासन ने समझाकर वापस भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment