Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत:लेखपाल की गैरहाजिरी पर उठे सवाल, नायब तहसीलदार ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के मजरुद्दीनपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवा के कारण पेड़ की बड़ी डाल गिरने से हेमा यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने या बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क नहीं हो सका। कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने दिए जांच और सहायता के निर्देश नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी और मामले की जांच कराई जाएगी। घटना के बाद पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव मैरिज कर ससुराल पहुंची लड़की की पिटाई:गाजीपुर में बाल पकड़कर पटका, सिर पर लात-घूंसे मारे
    Next Article
    हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोग लापता:3 को नाव चालक ने बचाया, NDRF टीम बुलाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment