Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सपा सांसद ने किए पंचमुखी महादेव के दर्शन:बोले- जीवन धन्य हो गया, जब भी मौका मिलता, भगवान की शरण में चला आता

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के गुप्तारघाट स्थित अनादि पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महादेव का धागे से श्रृंगार किया गया। भगवान के इस रूप का दर्शन करने लाखों भक्तों के सहित सासंद अवधेश प्रसाद भी परिवार के साथ पहुंचे। वे आरती में शामिल हुए। महंत मिथिलेशनंदिनी शरण से आशीर्वाद लिया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।बोले यह दिव्य तीर्थ है। यहां के महादेव बेहद खास हैं।यह दर्शन-पूजन कर मैं धन्य हो गया। भाग-दौड़ से जब भी फुर्सत मिलती है,यहां भगवान के चरणों का आनंद लेने पहुंच जाता हूं। सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए समारोह की अध्यक्षता लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीरमण शरण ने की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और श्रीराम में अभेद हैं।हमें इनको एक समझकर ही इनका पूजन-अर्चन करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर परम पावन पर्व अयोध्या का विशेष उत्सव है।हम सब इस अवसर पर बेहद प्रसन्नता में डूबे हुए हैं। सिद्ध पीठ हनुमत निवास के आचार्य डाक्टर मिथिलेशनदंनी शरण ने बताया कि भगवान शिव की विशिष्ट उपासना का यह पर्व है। भगवान का अभिषेक,श्रृंगार और आरती हुए। ऊन के धागों से विशेष्ज्ञ श्रृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव यहां स्तंभाकार रूप में 5 मुखों वाले हैं।इनकी स्थापना का कोई इतिहास नहीं मिलता है।यह अत्यंत प्राचीन हैं।यह त्रेता में श्रीराम के द्वारा त्रेता में अपने धाम के गमन से पहले शिव की आराधना से जुड़ा हुआ है।सरयू तट पर तभी से इनका पूजन होता चला आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान का शव मिला, मौत का कारण अस्पष्ट:चेहरे पर मिले जानवर के काटने के निशान, बिसरा सुरक्षित
    Next Article
    चंदौली वार्ड 12 में जलभराव, सड़कें बदहाल:निवासियों को आवागमन में परेशानी, संक्रमण का खतरा बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment