Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में स्थानीय वाहनों को टोल-फ्री करने की मांग:NHAI नियमों पर होगी चर्चा, 20 किमी दायरे के वाहनों को टोल-फ्री करने की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    जिले की सोहावल तहसील परिसर में स्थानीय वाहनों को टोल-फ्री करने की मांग को लेकर ‘नो टोल और लोकल अयोध्या’ अभियान के तहत अधिकारियों के साथ वार्ता आयोजित की गई। बैठक में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और अधिवक्ता शामिल हुए। स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग है कि अयोध्या जनपद के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले चार पहिया, दस पहिया और अन्य वाहनों को टोल शुल्क से पूर्णतः मुक्त किया जाए। लोगों का कहना है कि स्थानीय निवासियों से टोल वसूली करना अनुचित है और इससे दैनिक आवागमन प्रभावित होता है। बैठक के दौरान टोल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें उप जिलाधिकारी सोहावल सविता राजपूत, प्रभारी निरीक्षक रौनाही अरविंद सोनकर, लालचंद सरोज, मनोज शर्मा और रतन शर्मा शामिल थे। अधिवक्ता दीपक सिंह और अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी बात रखी। उप जिलाधिकारी सविता राजपूत ने बताया कि तीनों टोल मैनेजरों को बुलाकर उनकी बातें सुनी गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय में NHAI के नियमों और प्रावधानों के तहत उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्थानीय लोगों ने अन्य समस्याएं भी उठाईं। संकरी पुलिया के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उसका चौड़ीकरण कराने की मांग की गई। इसके अलावा, कुचेरा टोल प्लाजा द्वारा अनाधिकृत मार्गों पर बड़े वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर को हटाने की भी मांग रखी गई। इन अतिरिक्त मांगों पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को टोल मैनेजरों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में लखनऊ निवासी युवक की मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, कानपुर से शादी से लौट रहा था
    Next Article
    अंबेडकरनगर में विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:कानूनी अधिकार, मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment