Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में STF अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया, 4 लाख रुपए लिए

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या कोतवाली पुलिस ने फर्जी एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान सुल्तानपुर के रहने वाले अजय कुमार सिंह (52) के रूप में हुई है। उसे रानोपाली मार्ग स्थित उदासीन आश्रम के पास से पकड़ा गया है। उसके पास से सफारी कार और यूपी पुलिस का पहचान पत्र बरामद हुआ है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर जाल में फंसाया पुलिस के अनुसार- आरोपी ने 26 से 29 दिसंबर 2025 के बीच स्वयं को एसटीएफ अधिकारी बताकर और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान अलग-अलग तिथियों में कुल 4 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफारी कार (UP 16 EU 7618) और एसटीएफ का फर्जी पहचान पत्र बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित एक अन्य मुकदमा थाना तारुन में पहले से दर्ज होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रकरण में संबंधित धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेतिमपुर टोल प्लाजा डीड में 2.79 करोड़ की स्टाम्प चोरी:एनएचएआई और इंदौर की फर्म पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सिसाना में खड़े डीजे बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर:13 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल, मेरठ रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment