Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छह घंटे दिल्ली रोड पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित:22 फरवरी के लिए कुल 16 डायवर्जन पॉइंट निर्धारित, ट्रैफिक पुलिस संग क्यूआरटी भी लगाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी के मेरठ आगमन व रैली को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान भी लगभग फाइनल हो गया है। राजनगर एक्सटेंशन से मेरठ की तरफ आने वाले विभिन्न रूटों से लेकर जनपद शामली/बागपत से आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए 16 डायवर्जन पॉइंट तैयार किए गए हैं। 6 घंटे प्रभावी रहेगा डायवर्जन प्लान 22 फरवरी के लिए तैयार किया गया रूट डायवर्जन प्लान 6 घंटे प्रभावी रहेगा। इसके जो 16 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, उन पर कार्यक्रम शुरू होने से 3 घंटे पहले और कार्यक्रम के 3 घंटे बाद भारी और कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। इसके बाद भी ट्रैफिक के हालातों को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। गाजियाबाद से मेरठ की व्यवस्था : - राजनगर एक्सटेंशन से मेरठ की ओर आने वाले भारी व कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह सभी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। - दुहाई से मेरठ की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वहां पेरीफेरल से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। - मुरादनगर गंग नहर पुलिस चौकी से भारी कमर्शियल वाहन गंग नहर पटरी मार्ग पर नहीं जाएंगे। - निवाड़ी मार्ग से गंग नहर पटरी की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा। - मोदीनगर से मेरठ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। - भोजपुरी एक्सप्रेसवे से मोदीनगर की तरफ आने वाले भारी व कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ेंगे। मुजफ्फरनगर से मेरठ की व्यवस्था : - सठेढी पुलिस चौकी से भारी/कामर्शियल वाहन NH 58 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। मुरादाबाद, हापुड़ से मेरठ की व्यवस्था : - मुरादाबाद और हापुड़ से आने वाले भारी वाहन टियाला अंडरपास से किठौर से, परीक्षितगढ़ से, मवाना से बिजनौर और मुजफ्फरनगर जा सकेंगे। मेरठ जनपद की सीमा के अंतर्गत व्यवस्था : - थाना खरखौदा मोड़ से मोहिउद्दीनपुर की तरफ केवल छोटे वाहन जा सकेंगे। बड़े और कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। - बिजली बंबा चौराहा से शॉप्रिक्स मॉल तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। - ट्रांसपोर्ट नगर मंडी गेट से दिल्ली रोड पर भारी व कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। - परतापुर इंटरचेंज के ऊपर मेरठ की तरफ से मोदीनगर, गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। - काशी टोल प्लाजा से मोदीनगर उतरने वाले कट की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वहां परतापुर इंटरचेंज के नीचे उतरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। - ट्रांसपोर्ट मंडी गेट से परतापुर इंटरचेंज की तरफ सभी प्रकार के वहां प्रतिबंधित रहेंगे। - परतापुर इंटरचेंज एवं गगोल रोड से मेरठ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। - बिजली बंबा से जुरानपुर फाटक के रास्ते शॉप्रिक्स मॉल तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदराबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
    Next Article
    मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट पर संदेह का आधार नहीं:हाईकोर्ट ने तीसरी बार जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment