Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तालाब की जमीन पर रातों-रात कब्जा:शिकायतकर्ता को लेखपाल ने धमकाया, एसडीएम बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    8 hours ago

    2

    0

    अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील के कहुआ ग्राम पंचायत के दसौली गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। दसौली निवासी अखिलेश द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि उन्हें ही क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा धमकाया जा रहा है। अखिलेश द्विवेदी के अनुसार, घाटा संख्या 514 पर स्थित करीब 177 एयर (क्षेत्रफल) तालाब की जमीन पर रातों-रात जेसीबी मशीनों से कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 8 तारीख से लगातार खुदाई का काम चल रहा है और अब तक 28 से 30 डंपर मिट्टी निकाली जा चुकी है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल रमाशंकर गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वे विपक्षी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। द्विवेदी का कहना है कि जब उन्होंने शिकायत की, तो लेखपाल ने उन्हें धमकाते हुए कहा, “जहां शिकायत करनी है कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। ज्यादा शिकायत करोगे तो तालाब का रकबा तुम्हारे मकान की ओर निकाल देंगे।” शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ब्राह्मण होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्तमान विधायक को जिताने के लिए मेहनत की थी, जिसके बाद से वे कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं। अखिलेश द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल रमाशंकर गुप्ता और तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने कहा कि यदि लेखपाल की लापरवाही सामने आती है, तो जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में ट्रक से कुचलकर दर्शनार्थी की मौत:भतीजी की शादी का कार्ड चढ़ाने विंध्याचल जा रहे थे, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
    Next Article
    CSK vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, क्या धोनी की होगी वापसी!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment