Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल:सिद्धार्थनगर में चिल्हिया-पाल्टादेवी रोड पर हादसा, गोरखपुर रेफर

    4 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में मंगलवार 14 अप्रैल को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना चिल्हिया-पाल्टादेवी रोड पर चिल्हिया कस्बे के पास शाम लगभग 6:00 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुड़ली गांव निवासी 22 वर्षीय राज पुत्र कपिल देव अपनी मोटरसाइकिल से मुड़ली से चिल्हिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही चिल्हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चालक की पहचान मिश्रौलिया थाना क्षेत्र निवासी नवसाद के रूप में हुई है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर में भरा पानी...VIDEO:लीकेज और फटने का खतरा, अधिकारी बोले- आरोपी की तलाश कर रहे
    Next Article
    फर्रुखाबाद में झोपड़ी और किराना दुकान में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, पांचाल घाट पुल के नीचे हजारों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment