Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तापमान 38°C पहुंचा:तेज धूप से जनजीवन प्रभावित, किसानों ने बदला काम का समय, रात में हो रही गेहूं की मड़ाई

    4 hours ago

    3

    0

    अयोध्या जिले में बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर किसान वर्ग पर इसका अधिक प्रभाव पड़ रहा है, जिन्होंने भीषण गर्मी के चलते अपने काम के समय में बदलाव कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अब सुबह जल्दी खेतों में पहुंचकर काम निपटा रहे हैं और दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए काम बंद कर दे रहे हैं। इसके बाद शाम को जब धूप का असर कुछ कम होता है, तब फिर से खेतों में काम शुरू किया जा रहा है। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी हो रही है कि खुले में निकलने पर शरीर में जलन महसूस हो रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज परिसर स्थित मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रही, जिससे उमस का एहसास भी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव न होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन दरोगा यौन शोषण मामले में क्राइम इंस्पेक्टर सस्पेंड:पीड़िता ने चार्जशीट दाखिल करने पर आरोप लगाए, डीआईजी को ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपा
    Next Article
    अयोध्या में 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिला:परिजनों से नाराज होकर निकली थी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment