Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के श्यामनगर पीएसी वाहिनी का एडीजी ने किया निरीक्षण:प्रशासनिक भवन व स्कूल का लिया जायजा, जवानों से की बात

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) मुख्यालय लखनऊ आर.के. स्वर्णकार ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी परिसर का निरीक्षण किया और नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण किया। वाहिनी पहुंचने पर डीआईजी पीएसी अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा और सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने एडीजी का स्वागत किया। एडीजी ने फीता काटकर अतिथि गृह का उद्घाटन किया और परिसर के सौंदर्यीकरण व व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रशासनिक भवन व स्कूल का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान एडीजी ने प्रशासनिक भवन, पुलिस मॉडर्न स्कूल, वाहिनी चिकित्सालय और परेड ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और अनुशासन के उच्च मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें एडीजी ने जवानों और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स को आगामी पासिंग आउट परेड को सफल बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में उपसेनानायक तनु उपाध्याय (एडिशनल एसपी), शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंपनी मालिक को लेट आने पर मेयर ने डांटा:लखनऊ नगर निगम सदन में गले में तख्ती टांगकर पहुंचे पार्षद
    Next Article
    ललितपुर में जुआरियों के बीच मारपीट, VIDEO:किसी बात पर हुई बहस, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment