Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में दामाद ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराईं FIR:सरकारी सीलिंग जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

    19 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपने ससुर के खिलाफ सरकारी सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर 54 शिकायतें दर्ज कराई हैं। तेंधा गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि पालपुर गांव निवासी उनके ससुर के खिलाफ पांच वर्षों से अधिक समय से शिकायतें दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मोहनलाल गुप्ता ने ये शिकायतें थाना दिवस और तहसील दिवस में की हैं। उनका आरोप है कि उनके ससुर ने सीलिंग की जमीन पर कब्जा कर लिया है और लगातार नए निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश और थाना प्रभारी संतोष कुमार के सामने भी अपनी समस्या रखी। मोहनलाल गुप्ता के अनुसार, लगभग छह महीने पहले तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने के लिए उनसे जेसीबी के लिए पैसे भी जमा करवाए थे। हालांकि, न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। उन्होंने इसे अन्याय बताया। यह मामला शनिवार को चल रहे समाधान दिवस में तब सामने आया जब मोहनलाल गुप्ता वहां पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपने प्रार्थना पत्र रखते हुए कहा कि उनके आवेदनों को केवल कागज़ समझकर रख लिया जाता है और उन पर कोई सुनवाई नहीं होती। शिकायतकर्ता मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को सीलिंग की जमीन से कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी कहना है कि जब वे थाना समाधान दिवस और तहसील दिवस में जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी उनका मजाक बनाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में शिव भक्तों पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल:पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा- हिंदुस्तान की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब
    Next Article
    एसएस चिल्ड्रन एकेडमी में बाल खेल प्रतियोगिता:बाल वाटिका में वार्षिक खेलकूद, बच्चों ने लिया उत्साह से भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment