Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में शिव भक्तों पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल:पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा- हिंदुस्तान की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब

    18 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के अवसर पर बाराबंकी में सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा देखने को मिला। कानपुर के गंगा तट से जल लेकर महादेवा लोधेश्वर धाम जा रहे कांवड़ियों का मुस्लिम समाज और बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया। शहर के टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट के सामने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने एक सेवा शिविर का आयोजन किया, जहां यह एकता दिखी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने शिविर में कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सरफराज भाई और उनके पत्रकार साथियों का यह प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने इसे हिंदुस्तान की पहचान और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया। पसमांदा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन भी कांवड़ियों के स्वागत में उपस्थित रहे। उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की और इसे भाईचारे की मिसाल बताया। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत समेत जनपद के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने मिलकर कांवड़ियों को जलपान और फलाहार कराया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन बाराबंकी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ियों के लिए जलपान का यह आयोजन किया गया। शुक्रवार को दिनभर शिव भक्तों के जत्थे डीजे की धुन और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ महादेवा की ओर बढ़ते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव कानपुर पहुंचीं:शांतिपाठ में हुईं शामिल, परिवार को दिया आश्वासन; 30 मिनट तक रहीं
    Next Article
    अयोध्या में दामाद ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराईं FIR:सरकारी सीलिंग जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment