Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में वैश्विक शांति के लिए हवन-पूजन:दिल्ली से आए 101 राम भक्तों ने रामलला के दर्शन किए, पूजा में हुए शामिल

    10 hours ago

    1

    0

    रामनगरी में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। भाजपा नेता डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दिल्ली स्टडी ग्रुप के 101 रामभक्तों ने अयोध्या पहुंचकर वैश्विक शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए विशेष हवन और प्रार्थना की। इस दल में सिंगापुर के 6 नागरिक भी शामिल रहे, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला। यह डॉ. जौली की चौथी अयोध्या तीर्थयात्रा थी। सभी श्रद्धालुओं ने भव्य अयोध्या राम मंदिर में दर्शन कर रामलला के चरणों में नमन किया और देश-विदेश में सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान चंपत राय ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने 23 अप्रैल 2023 को 156 देशों के समुद्र और नदियों के जल से हुए जलाभिषेक का जिक्र करते हुए इसे अयोध्या का ऐतिहासिक और अनूठा आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। चंपत राय ने बताया कि मंदिर का निर्माण आधुनिक तकनीकों के आधार पर किया गया है, जिससे यह 1000 वर्षों से अधिक समय तक सुरक्षित रह सके। इसकी संरचना इतनी मजबूत है कि आंधी, तूफान, भारी बारिश और उच्च तीव्रता के भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना कर सकती है। हवन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की कामना की। साथ ही अमेरिका-इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्धों के जल्द समाप्त होने की प्रार्थना भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत:इटावा में इंजीनियर की दहेज की मांग पर हमला, महिला की हालत गंभीर, पति गिरफ्तार
    Next Article
    मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी:कानपुर देहात में 22 अप्रैल को ड्राफ्ट प्रकाशन, व्यापक प्रचार के दि्शा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment