Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या मंडल में 1.10 लाख अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती परीक्षा देंगे:केंद्रों पर 2000 पुलिसकर्मी तैनात होगें, कड़े सुरक्षा इंतजाम

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर अयोध्या परिक्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें पांच जिलों के करीब 1 लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए लगभग 50 केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अयोध्या जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 6 पालियों में 24,192 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर पाली में लगभग 4032 परीक्षार्थी शामिल होंगे। निरीक्षण में दिए गए सख्त निर्देश परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए डीआईजी सोमेन वर्मा ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जीआरपी, आरटीओ, एआरटीओ और पीआरवी की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरी परीक्षा की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त प्रतिबंध परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पर्स, स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड, सनग्लासेस और हैंडबैग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश मिलेगा। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में चल रहा महिलाओं का धरना खत्म:सांसद ने बात की, व्यापार संघ के अध्यक्ष बोले- सच्चाई नहीं जान पाए अरुण गोविल
    Next Article
    बदायूं में इंटर की छात्रा ने जहर पीकर जान दी:कम नंबर आने से परेशान थी, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment