Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या मंडल में 1.10 लाख अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा:2000 पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर होगें तैनात; कड़े सुरक्षा इंतजाम

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर अयोध्या परिक्षेत्र में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में पांच जिलों के करीब 1 लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए परिक्षेत्र में लगभग 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जा सके। अयोध्या में 10 केंद्र, 6 पालियों में 24 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6 पालियों में कुल 24,192 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 4032 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रहेगी। डीआईजी सोमेन वर्मा ने अयोध्या मंडल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर जीआरपी, आरटीओ, एआरटीओ और पीआरवी की तैनाती भी की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती, ये सामान पूरी तरह प्रतिबंधित एसपी सिटी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पर्स, स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड, सनग्लासेस और हैंडबैग ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कैंट में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिन:डीएम-सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:LDA ने 95 बीघा में 3 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया , बिना नक्शा पास करवाए हो रही थी प्लाटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment