Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या से नेपाल जाने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय:स्लीपर के लिए 365 और सेकेंड एसी के लिए 1360 रुपए देने होंगे

    6 hours ago

    1

    0

    भारत और नेपाल के पारंपरिक संबंधों को मजबूत करने के लिए शुरू की गई सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। अयोध्या से जनकपुरधाम के बीच चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन में स्लीपर का किराया 365 रुपए रखा गया है। वहीं, एसी थर्ड इकोनॉमी के लिए 885 रुपए, एसी थर्ड के लिए 965 रुपए और एसी सेकेंड के लिए 1,360 रुपए देने होंगे। गुरुवार को IRCTC की वेबसाइट पर किराया सूची अपलोड होने के साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई। जनकपुर से सोमवार, अयोध्या से शनिवार को चलेगी ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस (15595/15596) जनकपुरधाम से हर सोमवार और अयोध्या कैंट से हर शनिवार रवाना होगी। जनकपुर से ट्रेन दोपहर 1:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वहीं, अयोध्या कैंट से ट्रेन शाम 5:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी। दोनों तरफ का किराया एक समान IRCTC की ओर से जारी किराया सूची के अनुसार, जनकपुरधाम से अयोध्या और अयोध्या से जनकपुरधाम तक सभी श्रेणियों का किराया एक समान रखा गया है। स्लीपर: 365 रुपए एसी थर्ड इकोनॉमी: 885 रुपए एसी थर्ड: 965 रुपए एसी सेकेंड: 1,360 रुपए गुरुवार को वेबसाइट पर ट्रेन का विवरण और किराया अपलोड होने के कुछ घंटे बाद ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई। इससे अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर MDA का बुलडोजर:बिना नक्शा पास कराए विकसित हो रही थी, निर्माण सील
    Next Article
    कानपुर के DCP हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का ट्रांसफर:प्रयागराज भेजे गए, कुलदीप सिंह गुनावत को मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment