Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या दुर्गा मंदिर पर 29 मई को फहरेगी धर्म ध्वजा:साध्वी ऋतंभरा ध्वजा फहराएंगी, ट्रस्ट कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर के पूरक मंदिरों पर धर्म ध्वजा आरोहण का क्रम लगातार आगे बढ़ रहा है। शिव मंदिर में ध्वजारोहण के बाद अब छठे पूरक मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की तिथि भी तय हो गई है। परकोटे के वायव्य कोण पर बने मां दुर्गा मंदिर के शिखर पर 29 मई को साध्वी ऋतंभरा और उनके संगठन दुर्गा वाहिनी की महिला पदाधिकारी ध्वजा फहराएंगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण की तिथि तय होना बाकी परकोटे के बाहर और राम मंदिर के पीछे निर्मित शेषावतार मंदिर के शिखर पर भी जल्द ध्वजारोहण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हाथों संपन्न होगा। हालांकि, अभी इसकी तिथि तय नहीं हो सकी है। ट्रस्ट जल्द ही इसका कार्यक्रम घोषित कर सकता है। 29 अप्रैल को शिव मंदिर पर सीएम न किया ध्वजारोहण इससे पहले परकोटे के ईशान कोण पर बने देवाधिदेव भगवान शंकर मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्म ध्वजा फाहराया है। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंचायतन पद्धति से बने 7 पूरक मंदिर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य राम मंदिर के साथ पंचायतन पद्धति के अनुसार परकोटे में छह और उसके बाहर एक पूरक मंदिर का निर्माण कराया है। इन सभी मंदिरों पर चरणबद्ध तरीके से ध्वजारोहण किया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक माहौल और भी प्रगाढ़ हो गया है। पहले भी हो चुके हैं कई ध्वजारोहण कार्यक्रम इससे पहले 29 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 31 दिसंबर को राम मंदिर की द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी पर मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई थी। इसके बाद 26 मार्च को सूर्य मंदिर, 2 अप्रैल को हनुमान मंदिर और 11 अप्रैल को गणेश मंदिर पर भी ध्वजारोहण संपन्न हो चुका है। ट्रस्ट अब शेष बचे मंदिरों के कार्यक्रमों को भव्य बनाने की दिशा में जुटा है, जिससे अयोध्या में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला लगातार जारी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग से 10 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित:कई ट्रेनों के ठहराव में बदलाव, कई के रूट बदले, कुछ रद्द
    Next Article
    बिजली प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन:कानपुर केस्को एमडी से मिलीं पूर्व सांसद सुभाषनी अली, बोलीं-स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्ट-पेड लगाए जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment