Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ayodhya Ram Mandir में दान राशि प्रबंधन हेतु SBI ने संभाली कमान, पूर्व सैनिकों की निगरानी में नई Team गठित

    17 hours ago

    1

    0

    अयोध्या।  उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्रों में जमा नकद चढ़ावे की गिनती के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई टीम तैनात करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की निगरानी में दो पालियों वाली व्यवस्था शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह के परीक्षण के बाद रविवार से यह प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद ट्रस्ट ने औपचारिक रूप से दानराशि की गिनती की जिम्मेदारी एसबीआई को सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक पाली में 10 से 12 लोगों की टीम तैनात की गई है। पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक काम करती है। सूत्रों ने बताया कि चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में पूर्व प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव के जेल भेजे जाने के बाद ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्रा को नकदी गिनती का नया प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रस्ट ने चार सुपरवाइजर तैनात किए हैं, जिनमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी और सेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन के.के. तिवारी को गिनती प्रक्रिया की दैनिक जानकारी देने के लिए वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, पूर्व रक्षाकर्मी एस.पी. दुबे और शेषमणि तिवारी को भी नकदी गिनती प्रक्रिया की निगरानी के लिए ट्रस्ट के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला पिछले महीने सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Virat संग लंबा सफर: Rohit Sharma ने 400वें मैच पर याद की अटूट दोस्ती
    Next Article
    JP Nadda ने CJP से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों से की अपील, Dharna खत्म करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment