Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JP Nadda ने CJP से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों से की अपील, Dharna खत्म करें

    17 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और धर्मेंद्र प्रधान को हटाने समेत अपनी मांगें उनके सामने रखीं। इस मुलाकात के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से हमारी बातचीत चल रही है। बैठक अच्छे माहौल में हुई। उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई और शाम करीब 4 बजे उन्होंने मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने और हालात सामान्य करने में प्रशासन की मदद करने का आग्रह किया है। इसे भी पढ़ें: Bihar के स्कूलों पर भगवा रंग, NDA में दरार! JDU ने जताई आपत्तिसौरभ दास ने एक्स पर लिखा कि आशुतोष रंका और मैं दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के घर पर हैं। हमने अपनी मांगें बता दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफ़ा या उन्हें पद से हटाना शामिल है। मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे। हालाँकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे! उन्होंने कहा कि मंत्री ने हमें यह भी भरोसा दिलाया है कि जंतर-मंतर और उसके आस-पास अब कोई और कार्रवाई नहीं होगी। हालाँकि, अभी तक पुलिस के रुकने की कोई खबर नहीं है।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक के दौरान CJP की तीन मांगें थीं: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर जाने की इजाज़त देना, और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देना। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर आईं उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है। इन दावों को पुलिस ने ‘‘पूरी तरह से गलत’’ बताया।  इसे भी पढ़ें: CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: 2027 UP Elections से पहले Lodheshwar Corridor की नींव, PDA को जवाब?पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये भ्रामक रिपोर्ट वर्तमान में विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रही हैं, जिसमें दावा किया गया है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। औपचारिक रूप से स्पष्ट किया जाता है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और वह मंच पर मौजूद हैं। इससे पहले कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि संगठन के संस्थापक दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दास ने कहा कि दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हम सभी सांसदों से अनुरोध करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरकर छात्रों के समर्थन में खड़े हों। पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ayodhya Ram Mandir में दान राशि प्रबंधन हेतु SBI ने संभाली कमान, पूर्व सैनिकों की निगरानी में नई Team गठित
    Next Article
    Sharjeel Imam को PhD के लिए Pen Drive मिलेगी या नहीं? Court ने कहा- Jail Superintendent लेंगे अंतिम फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment