Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा राघवदास महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह संपन्न:विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर किया गया सम्मानित

    11 hours ago

    1

    0

    बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रहे। दो दिनों तक चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खेल भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल केवल मनोरंजन या जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मोबाइल के सीमित उपयोग और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना की प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीत और हार के बीच संतुलन सिखाते हैं तथा जीवन में धैर्य और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और भीमराव आंबेडकर के मूल मंत्र “शिक्षित हो, संगठित हो और संघर्ष करो” को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 में खेलों को दिए गए महत्व पर भी प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने की। उन्होंने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी रहने का आह्वान किया। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर बालक वर्ग में सूर्यांश वर्मा प्रथम, बबलू चौहान द्वितीय और अखिलेश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, काजल गुप्ता द्वितीय तथा हर्षिता कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बालिका युगल में श्रेया त्रिपाठी-अनुकृति यादव की जोड़ी विजेता बनी, जबकि बालक युगल में प्रकाश कुमार-अजित प्रथम रहे। वॉलीबॉल में बालक वर्ग में बाबा राघवदास टीम तथा बालिका वर्ग में रॉयल क्विंस टीम विजेता रही। दो दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और मोमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सचिव डॉ. अभिनव सिंह तथा मंच संचालन डॉ. भावना सिन्हा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली की बड़ी स्वास्थ्य योजना पर प्रशासन का ‘ग्रहण’:लखनऊ शिफ्ट हुआ अस्पताल, सांसद नीरज मौर्य के सवाल पर लोकसभा में हुआ बड़ा खुलासा
    Next Article
    चित्रकूट में डेढ़ वर्षीय बच्ची की नाले में डूबकर मौत:खेलते-खेलते घर से 500 मीटर दूर नाले में जा गिरी, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment