Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहब की जयंती पर बीजेपी की तैयारी:शहर की प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान,दीप प्रज्वलन होगा, 15 से 17 अप्रैल को सभी विधानसभा में संगोष्ठी

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान शुरू करेगी। जयंती की पूर्व संध्या पर स्थलों पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। शहर के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की सभी बाबा साहब की प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 13 अप्रैल को जयंती की पूर्व संध्या पर सभी स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पूरे शहर की अलग-अलग प्रतिमाओं पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के दिन कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 15 से 17 अप्रैल तक शहर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहृत किशोरी बरामद, दो चचेरे भाई गिरफ्तार:हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र से हुई थी किडनैप, बहला कर ले गया था
    Next Article
    मुरादाबाद में 'गृहे गृहे संस्कृतम्' शिविर शुरू:छात्राओं को सरल संस्कृत सिखाने के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment